Sikkim: Gangtok के सोकपे गाँव में बड़ा भूस्खलन, 20 परिवार प्रभावित

0
3
Sikkim: Gangtok के सोकपे गाँव में बड़ा भूस्खलन, 20 परिवार प्रभावित

गंगटोक-  सिक्किम Sikkim के गंगटोक Gangtok में सोकपे गांव में रविवार की तड़के भूस्खलन Landslide  हुआ, जिससे डिक्चू-राकडोंग रोड के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग को भारी नुकसान हुआ।  अधिकारियों ने  बताया है कि सोकपे गांव से लगी दिकचू-राकडोंग सड़क के पास सुबह करीब सात बजे भूस्खलन हुआ जिससे दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए और कम से कम 20 परिवार प्रभावित हुए हैं।

हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन भूस्खलन की वजह से कई सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान हुआ है और मवेशी प्रभावित हुए हैं। भूस्खलन से खेतों में खड़ी फसल को भी नुकसान हुआ है।

Sikkim Tourism: Honeymoon Couples के लिए 4 खास जगहें

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद प्रभावित 20 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया और गांव में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

बता दें कि उत्तरी सिक्किम में 11-15 मार्च को अभूतपूर्व हिमपात हुआ। इसके बाद से उत्तरी सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। जितनी बार यातायात सड़कों को साफ किया गया है उतनी बार हिमपात हो रहा है। अब तापमान में अत्यधिक गिरावट के कारण सड़क आने-जाने लायक नहीं रही है। यात्रा के दौरान पर्यटक फंस जाते हैं।

Sikkim: Gangtok के सोकपे गाँव में बड़ा भूस्खलन, 20 परिवार प्रभावित

सेना के सूत्रों के मुताबिक जवानों ने शनिवार तक 1400 पर्यटकों का रेस्क्यू किया है. उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। यह बचाव कार्य करीब 14 से 18 हजार फीट की ऊंचाई पर किया गया  है।

इसके अलावा उत्तरी सिक्किम के लोगों और सेना की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए बर्फ हटाने का काम शुरू हो गया है। त्रिशक्ति शेपर्स और बीआरओ की एक संयुक्त पहल से उन्नत तकनीक का उपयोग करके बर्फ की सफाई का काम किया जाता है।

लेकिन रविवार को कई जगहों पर फिर से बर्फबारी की खबर आई है. हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

WATCH VIDEO 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here